कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय पदाधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी, मिला खून से लिखा पत्र
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता और यादव समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी रुपेश यादव को धमकी मिली है. सिरोल थाने में रूपेश यादव ने खून से लिखा धमकी भरा पत्र मिलने की शिकायत की है. कांग्रेस नेता रूपेश यादव को उनके सिरोल स्थित दफ्तर में अज्ञात शख्स धमकी भरा पत्र दे गया है.
Read More: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव को मिला हाई कोर्ट से नोटिस
पत्र में रूपेश को गाली गलौच के साथ ही ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है. कांग्रेस नेता रूपेश यादव को 5 दिन में जान से मारने की धमकी दी गई है. पत्र के आखिरी में सवर्ण समाज एकता जिंदाबाद लिखा हुआ है.
बता दें कि रुपेश यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव के भी करीबी है. रुपेश यादव ने मामले की शिकायत सिरोल पुलिस से की है. सिरोल थाना पुलिस ने अज्ञात शख़्स के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब मामले आरोपी की तलाश में जुट गई है.
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






