BIG BREAKING: वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए भरे मंच में हुई भावुक

रायपुर. कांग्रेस सम्मेलन के दूसरे दिन पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए भरे मंच में भावुक हो गईं. उनके भाषण के जरिए संदेश देते हुए कहा कि, अब पार्टी को नए नेतृत्व को संभालना है. वो अब राजनीतिक रूप से विदा ले रही हैं. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास का इशारा करते हुए कहा कि वह खुश हैं कि उनकी “पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ खत्म हो रही है. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को पार्टी के लिए एक अहम मोड़ बताया.
Read More: CG : मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ. देवी सिंह शेखावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि, यह आयोजन भारत जोड़ो यात्रा के ठीक बाद हो रहा है. राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो तीन महीने तक चली. राजनीतिक विश्लेषकों ने इस कामयाब यात्रा बताया है. राहुल ने कांग्रेस को कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से पार्टी को फिर से जोड़ने की कोशिश की है. इस यात्रा के जरिए बीजेपी-आरएसएस के हिन्दुत्व के एजेंडे के खिलाफ पार्टी संदेश देने में सफल रही है.
खबरें और भी…
- सूरजपुर: डूबती नाव देख ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाई लोग की जान…
- बेमेतरा में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान…
- एआई से बनाया गर्लफ्रेंड का फर्जी अश्लील वीडियो, 8 लाख रुपये वसूले — दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…
- बिना डिग्री मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा था मेडिकल संचालक, प्रशासन ने दुकान की सील…
- टाटा सफारी और स्कूटी की भीषण टक्कर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पति की मौत, एक गंभीर घायल…