CG BREAKING: पुलिस बल के एक जवान ने सर्विस रॉयफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जाने पूरा मामला

राजनांदगांव।police force committed suicide: नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एक बेस कैम्प में रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। कैम्प में तैनात जिला पुलिस बल के एक जवान ने सर्विस रॉयफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ठुढ्डी से सिर पीछे निकली गोली से पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की खबर परिजनों को दे दी गई है।
police force committed suicide: मिली जानकारी के मुताबिक औंधी क्षेत्र के डोमीकला बेस कैम्प में पदस्थ वेदराम राज ने आज सुबह इंसास रॉयफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आज सुबह लगभग 7 बजे हुए इस घटना से कैम्प दहल गया। उस दौरान कैम्प में जवान सुबह के नित्यकर्म व्यस्त थे। गोली चलने की आवाज सुनकर कैम्प के दूसरे बैरक के जवानों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते मोर्चा सम्हाल लिया। बाद में पता चला कि कैम्प में पदस्थ एक जवान ने खुदकुशी करने के इरादे से खुद पर गोली दाग दी।
police force committed suicide: जिला पुलिस बल के जवान मूलत: बिलासपुर का रहने वाला है। उसके तीन संतान हैं। अस्थाई रूप से मृतक का परिवार राजनांदगांव में निवासरत है। घटना की खबर के बाद पत्नी बेस कैम्प के लिए रवाना हुई है। इधर सुबह हुए हादसे की जानकारी के बाद एसपी वाय. अक्षय कुमार, एएसपीद्वय पुपलेश पात्रे और आकाश मरकाम कैम्प पहुंचे।
- Weather Update: राजधानी के साथ कई इलाको में भारी बारिश की रेड अलर्ट जारी…
- कांकेर के उप स्वास्थ्य केंद्र में रेप, कर्मचारी ने महिला हेल्थ अफसर की लूटी इज्जत…
- रायपुर में फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़, महाराष्ट्र सहित 6 आरोपी गिरफ्तार…
- प्रसव के दौरान महिला का वीडियो वायरल, अस्पताल कर्मियों पर संदेह, पुलिस जांच में जुटी…
- 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, होटल-ढाबों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई…