अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, अमरकंटक से लौट रहे थे श्रद्धालु, 20 लोग हुए घायल..

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में अमरकंटक से दर्शन कर लौट रहे श्रदालुओ की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए है। जिसमे से 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है, घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला के भेलवा इलाके के 20 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर अमरकंटक नर्मदा दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय अमरकंटक जलेश्वर-पेंड्रा रोड मुख्य मार्ग के चुक्तिपानी गांव के पास पहाड़ी ढलान पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप सवार सभी 20 लोगों को चोटे आई हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
Read More: CG में कोरोना का कहर: जिले में मिले 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज, वही 1 की मौत
सभी मुंडन कार्यक्रम के लिए अमरकंटक गए थे। हादसे के बाद सभी को 112 और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस सड़क हादसे में 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।
ख़बरें और भी…
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; सोना-चांदी व 4 वाहन जब्त…
- Rain Alert: बादल फटने और भारी बारिश से हालात गंभीर, स्कूल-आंगनबाड़ी आज बंद…
- पीछे देखो पीछे’ मीम से फेमस अहमद शाह के भाई उमर शाह का हार्ट अटैक से निधन…
- Google Gemini AI का लाल साड़ी ट्रेंड: खूबसूरती के पीछे छुपा बड़ा खतरा, लड़कियों के लिए अलर्ट!…
- Raigarh News: आज 10 से 2 बजे तक 11 इलाकों में बिजली सप्लाई बंद, खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जाएगा…