रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज से 4 मार्च तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई की शुरुआत होगी। इस आयोजन के पहले दिन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्कूटर रैली निकाली गई। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला।
Read more: CG NEWS:अबकी बार कहां-कहां बनेगी कांग्रेस की सरकार? 2023-24 का रोडमैप तैयार…
स्कूटर रैली में सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल
महिला आयोग की अध्यक्ष भी स्कूटर चलाती हुई नजर आईं और उनके पीछे महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया बैठी हुई नजर आई। इस स्कूटर रैली का मंत्री अनिला भेड़िया लुत्फ उठा रही थी। इस स्कूटर रैली में सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हुई। काफी महिलाएं अलग अलग परिधान में भी नजर आ रही थीं। यह रैली तेलीबांधा तालाब से लेकर आमानाका तक निकाली गई।
उत्पादों की लगायी जाएगी प्रदर्शनी
State level Mahila Madai started : महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक मार्च को महिला सुरक्षा व पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। बीटीआई ग्राउंड में 4 मार्च को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का समापन होगा।
Read more: पति-पत्नी बनना चाहते थे भाई-बहन, लेकिन परिवार वाले नहीं थे राजी, फिर दोनों ने उठाया ये खौफनाक कदम …
मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों के तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी।
खबरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






