देश
मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जला कर सो रहा था परिवार, फिर हुआ ये दर्दनाक हादसा

नई दिल्ली: मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से दुर्घटना हो गई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था। तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि 4 लोगों की दम घुटने से जान चली गई। वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक उसे सुबह एक घर में कई लोगों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने 8 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ख़बरें और भी…
- बलौदाबाजार में गांजा-शराब बिकने वाले अड्डे पर प्रशासन की कार्रवाई, बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त…
- सुकमा में 45 लाख का गांजा बरामद, पुल के नीचे छिपाकर रखी गई थी खेप…
- रायपुर में जुपीटर से अवैध शराब परिवहन, दो युवक गिरफ्तार: 32 लीटर से ज्यादा मदिरा जब्त…
- सरकारी स्कूल में तांत्रिक क्रिया: प्रिंसिपल ऑफिस के सामने कोयल की बलि, दहशत में बच्चे…
- रायपुर लाखेनगर गणेशोत्सव विवाद: भगवान गणेश की प्रतिमा पर आपत्ति, अश्लील डांस के आरोप में समिति संचालक पर FIR दर्ज…