छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर
कोन्टा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार, कांग्रेस के 14 प्रत्याशियों की हुई जीत,

सुकमा जिले के कोन्टा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की कराई हर हुई। इस चुनाव में कांग्रेस के 14 वॉर्ड पार्षद प्रत्यशियों की जीत हुई है, और भाजपा के 1 वॉर्ड पार्षद प्रत्यशी 21 वोट से जीत मिला। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मना रहे हैं, वही इस जीत के बाद भाजपा में मायूसी लहर है।
कोन्टा नगर पंचायत चुनाव के लिए सुबह 9:00 बजे से मतगणना प्रारंभ हुआ। करीब 1 घंटे बाद सभी 15 प्रत्याशियों की स्थिति हो गई। जिसमें 15 वॉर्ड के लिए 15 मतगणना टेबल लगाए गए थे जिसमें कर्मचारियों ने मत पेटी खोलने के साथ मत करना प्रारंभ हुआ। शुरुआती रुझान में कांग्रेस पार्टी की बढ़त बनी रही। कांग्रेस पार्टी के 14 प्रत्याशियों की जीत के साथ कोन्टा नगर पंचायत में एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी नगर सरकार बनेगी।