मानवता को किया शर्मसार, युवक ने मवेशी से करता था अननेचुरल सेक्स, देखें VIDEO…

यूपी के कानपुर में एक मामला सामने आया है। आपको बता दें कि गुजैनी क्षेत्र में एक अधेड़ रोज तड़के उठकर जानवरों संग घिनौनी हरकतें करता था।वही अधेड़ की करतूत ऐसी थी कि देखना तो दूर सुनने पर ही इंसान पूरी तरह से शरमा जाए।
आरोपी ने बुधवार की रात भी यही किया। पार्क में बैठी गाय के पास अधेड़ पहुंचा और कुकर्म कर डाला। अधेड़ की यह करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
वही घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद स्वयंसेवी पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपित को दबोच लिया। बर्रा 8 सी ब्लॉक निवासी मयंक त्रिपाठी जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था उम्मीद एक किरण के सदस्य हैं।
मंयक के मुताबिक, करीब दस दिन पहले उनके मित्र ने मोहल्ले में रहने वाले अधेड़ को बृजेश कुमार मिश्रा देर रात एक कुत्ते के साथ ट्रैक्टर की ट्रॉली के पीछे लेकर बैठे देखा था, हालांकि साक्ष्य न होने पर किसी ने कुछ नहीं कहा। एक दिन बछिया के साथ कुकर्म करते हुए मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया था। इधर बुधवार रात एक पार्क में बैठी गाय से आरोपित कुकर्म करने लगा।
कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। संस्था के सदस्यों ने गुरुवार देर रात थाने पहुंच कर तहरीर दी, तो पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से दबोच लिया। गुजैनी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मयंक त्रिपाठी की तहरीर पर आरोपित बृजेश के खिलाफ कुकर्म करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। अब घर में ही रहता है।