
इंदौर। मध्यप्रदेश का मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में नशे की हालत में हुडदंग आमबात हो गई है। अब इस मामले में शहर की लड़िकया भी पीछे नहीं है। लड़कियां भी नशे की हालत में सुधबुध खोकर बीच सड़क मारपीट करने लगी है। ऐसा ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वीडियो को तीन दिन पुराना बताया जा रहा है किंतु घटना जरुर हुई है। (Drunken brawl Video Viral)
मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का बताया गया है। पीड़िता प्रिया ने टीना, मेघा एव अन्य के खिलाफ इसकी शिकायत की है। एमआईजी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बताया जाता है कि पहले भी इन्हीं युवतियों के बीच विवाद का हुआ था। घटना के बाद से मारपीट करने वाली युवतियां फरार बताई जा रही है।
Read More: CG NEWS : 112 वाहन में गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म जच्चा बच्चा स्वस्थ
इसी तरह एक दूसरा वीडियो विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित पब का भी वायरल हुआ है। नशे में धुत युवक युवती चाकू लेकर पब पहुंचे थे। पब संचालक की सूचना पर विजय नगर पुलिस ने चाकू के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दोनों युवक युवती शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है। (Drunken brawl Video Viral)