
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।बतया जा रहा है युवक से शराब का पैसा मांगा था। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी वसीम पर पहले से ही कई केस दर्ज है।गौतम नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 341, 327, 294, 323, 427, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू जारी है।
यह पूरा मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का हैं। जहां शराब पीने के पैसे नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।