CG NEWS: मृत मासूम को सीने से लगाकर अंतिम संस्कार के लिए दो दिन तक भटकती रही माँ,नहीं मिली मदद…

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम की मौत हो गई। इसके बाद उसकी मां 2 दिन तक बच्चे के शव को सीने से लगाकर घूमती रही। उसने कई लोगों से बच्चे का अंतिम संस्कार कराने मदद मांगी, मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की। उधर, पिता और पति ने पहले से ही उसे घर से निकाल दिया था। जिसके कारण वह कई दिनों से मायके में ही भटक रही थी। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।(Innocent’s death, mother, husband and father kept)
मलांजकुड़ूम की रहने वाली मनसू गावड़े(22) की शादी कुछ साल पहले मुरागांव निवासी लक्ष्मण गावड़े से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। मनसू भी मानसिक रूप से कमजोर थी। इसलिए आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। इस बीच मनसू गर्भवती हो गई, उस दौरान उसकी तबीयत भी काफी बिगड़ गई थी। मगर पति ने उसका इलाज नहीं करवाया।(Innocent’s death, mother, husband and father kept)
read more: CG NEWS: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे राजिम माघी पुन्नी मेले का मुख्य अतिथि…
आए दिन पीटता था पति
बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद मनसू की स्थित और खराब हो गई। इसके बाद जब उसने बच्चे को जन्म दिया, तब बच्चा भी काफी कमजोर था। बच्चा होने के बावजूद लक्ष्मण उससे मारपीट करता था। आए दिन विवाद होता था। इसी कारण मनसू कुछ समय पहले अपने मायके मलांजकुड़ूम आ गई। यहां मायके में वो कुछ दिन रही, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसके पिता ने भी उसे घर से निकाल दिया।
इन्हे भी पढ़े
- पहलगाम आतंकी हमला: 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत, रद्द हुआ पाकिस्तानियों का वीजा, पढ़े पूरी खबर…
- CG News: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
- Chhattisgarh NAN Scam: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला पर CBI ने दर्ज की FIR, घरों पर छापेमारी
- Kondagaon News: भाजपा नेता की गाड़ी से टक्कर, कांग्रेस नेता की मौत – पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप
- CG Board Result 2025: 10 मई तक आ सकता है CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 5.71 लाख छात्रों को इंतजार…