मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आजादी के इन महानायकों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने बलिदान से देशवासियों में आजादी की भावना को और अधिक प्रबल किया । भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिनका बलिदान युवाओं को देश के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
खबरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






