
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं।
Read More: CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह जांजगीर में 29 मार्च को
इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं। बघेल ने कहा है कि हर बेटी देवी स्वरूपा है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बनाए रखें। इससे हम सच्चे अर्थों में देवी उपासना को सार्थक कर सकते हैं।
खबरें और भी…
- अब ट्रेन यात्रा में भी लागू होगा लगेज वेट लिमिट नियम, एयरलाइंस की तरह तय हुई सीमा…
- एक घंटे तक रील्स देखने से बढ़ सकती है आंखों की थकान: रिसर्च…
- राजिम में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खाद की 3 दुकानें सील, अनियमितताओं पर बिक्री पर रोक…
- त्यौहारों पर नहीं बजेगा DJ: हाईकोर्ट सख्त, 3 हफ्ते में लाएं कोलाहल नियंत्रण कानून, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना…
- बलरामपुर: भतीजे ने चाचा को शराब पिलाकर टांगी से की हत्या, शव को जमीन में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार…