क्राइमदेशबड़ी खबर

खुद की लूट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला रचने के आरोप में महिला और प्रेमी गिरफ्तार…

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में यहां एक शिकायतकर्ता को खुद की लूट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला रचने के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र और अलका के रूप में हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि, बिजनौर के नगीना देहात थाना इलाके के रायपुर सादात गांव में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने पड़ोसी की छत रास्ते घर में दाखिल होकर एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म और लूट सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की |

अलका ने दावा किया कि पांच लोग घर में घुसे और उसे को बांध दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि लुटेरों ने शराब पी और उसको सिगरेट से जलाया। उसने बताया कि इसके अलावा,वे सोने के आभूषण, 2 किलो चांदी के सामान, 1.5 लाख रुपये नकद, एक स्कूटर और घर में लगा एक एलईडी टीवी भी ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button