कोरोना ने दी दस्तक: बिलासपुर में कोरोना से महिला की मौत, बेटा भी संक्रमित
बिलासपुर में एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत की खबर ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। बताया जा रहा हैं की मृतिका का 21 साल का बेटा भी कोविड से संक्रमित हैं। उसका उपचार जारी हैं।
See Also: CG NEWS: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, घर के पास इमली तोड़ रहे थे बच्चे
शुरूआती जानकारी के मुताबिक़ शहर के व्यापार विहार क्षेत्र की रहने वाले महिला पिछले कुछ हफ्ते से मामूली सर्दी-जुकाम से ग्रसित थी। घरेलु इलाज के बाद भी जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। करीब दस दिनों तक अलग-अलग अस्पतालों में महिला का उपचार कराया जा रहा था। महिला का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया था जिसमे वह पॉजिटिव पाई गई थी। इसी बीच शनिवार शाम को खबर मिली की महिला का ऑक्सीजन लेवल तेजी से नीचे आया और उसने दम तोड़ दिया। उसकी उम्र 43 वर्ष थी।
See Also: परीक्षा बिगड़ने पर 10वीं की छात्रा ने खाया जहर, पेपर खराब होने पर उठाया खौफनाक कदम…
Covid positive died in Bilaspur: कोरोना की वजह से हुई मौत के बाद शहर भर में हड़कंप मच गया। वही स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया और फिर इलाके में ट्रेसिंग की तैयारी शुरू की गई। बहरहाल विभाग की मौजूदगी में कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मृत महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






