क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

NH-53 पर भीषण सड़क दुर्घटना: ट्रेलर की चपेट में आई HR एग्जीक्यूटिव, मौके पर मौत…

दुर्ग: जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. नेशनल हाइवे 53 पर स्थित भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज के पास ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतिका का नाम साक्षी द्विवेदी (28 साल) है, जो राजनांदगांव में एबिस प्लांट में एचआर एग्जीक्यूटिव थी. घटना छावनी थाना क्षेत्र की है.

NH-53 पर भीषण सड़क दुर्घटना: ट्रेलर की चपेट में आई HR एग्जीक्यूटिव, मौके पर मौत...
NH-53 पर भीषण सड़क दुर्घटना: ट्रेलर की चपेट में आई HR एग्जीक्यूटिव, मौके पर मौत…

जानकारी के मुताबिक, साक्षी आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थी. इसके बाद वह बाइक पर बैठकर अपने पिता के साथ मायके जा रही थी. पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरते ही पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता दूर जा गिरे. वहीं सड़क पर गिरी साक्षी को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने बताया कि फरवरी 2025 में साक्षी की शादी हुई थी. परिवार में खुशियां अभी ठीक से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है. मामल में आगे की कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button