मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए उन्हेें धन्यवाद दिया। पदाधिकारियों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।
बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के महासचिव श्री देवाशीष घोष ने बताया की 15 अप्रैल को एसोसिएशन की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग बासु, सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई और शांति निकेतन के प्रोफेसर प्रणव कुमार चटोपाध्याय शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पारथो साहा एवं रजत सरकार मौजूद थे।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






