स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी की, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं…

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( HPBOSE) ने वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने कक्षा तीसरी, पांचवीं और आठवीं के ठंड वाले सत्र के लिए टाइमटेबल जारी किया है। जारी किए गए टाइमटेबल के अनुसार कक्षा तीसरी और पांचवीं की वार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होगी, जो 5 दिसंबर 2022 तक चलेगी। वहीं कक्षा आठवीं की परीक्षा 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, हिमाचल प्रदेश बोर्ड वार्षिक परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9.45 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगी। (HPBOSE Winter Session Annual Exam 2023)
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने इस सत्र की परीक्षा के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले रिपोर्ट करने को कहा है। ये परीक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, एग्जाम हॉल में सुबह 9:45 बजे छात्रों को प्रश्न/उत्तर पुस्तिका वितरित की जाएगी और छात्रों को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा लिख सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, पेजर, सेल्युलर फोन और अन्य गैजेट सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। (HPBOSE Winter Session Annual Exam 2023)
READ ALSO-राशन कार्ड धारकों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने नियमों में किया बदलाव, देशभर में होगी…
हिमाचाल बोर्ड कक्षा तीसरी वार्षिक परीक्षा का टाइमटेबल
विषय तारीख
मैथ 28 नवंबर 2022
इनवारमेंटल साइंस 30 नवंबर 2022
हिंदी 2 दिसंबर 2022
इंग्लिश 5 दिसंबर 2022
एचपी बोर्ड कक्षा पांचवीं वार्षिक परीक्षा का टाइमटेबल
विषय तारीख
इंग्लिश 28 नवंबर 2022
हिंदी 30 नवंबर 2022
इनवारमेंटल साइंस 2 दिसंबर 2022
मैथ 5 दिसंबर 2022
एचपी बोर्ड कक्षा पांचवीं वार्षिक परीक्षा का टाइमटेबल
मैथ 28 नवंबर 2022
संस्कृत 29 नवंबर 2022
इंग्लिश 30 नवंबर 2022
हिमाचल लोक संस्कृत एंड योग 1 दिसंबर 2022
सोशल साइंस 2 दिसंबर 2022
आर्ट्स, होम साइंस, म्यूजिक, पंजाबी, उर्दू 3 दिसंबर 2022
साइंस 5 दिसंबर 2022
हिंदी 6 दिसंबर 2022
- Chhattisgarh: वकील ने किया युवती से रिसॉर्ट में लेजाकर रेप, न्याय का भरोसा दिलाकर कर दिया ये कांड…
- CG NEWS: सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफश, संचालिका सहित 4 ग्राहक गिरफ्तार…
- BJP ने किया कार्टून पोस्टर जारी: लिखा “उधर से चला गोली तो इधर से चलेगा गोला”
- RAIPUR: दसवीं और बारहवी के ख़राब परिणाम पर मरवाही 1 नंबर और रायपुर 2 नंबर पर, छात्राओं का हट रहा शिक्षा से विचार…
- ऑपरेशन सिंदूर: वायुसेना के योद्धाओं और सशस्त्र बलों के जवानों से मिले PM मोदी…