77 साल से गले में ‘मौत का सामान’ लेकर घूम रहा था शख्स, एक्स-रे देखकर हैरान रह गए डॉक्टर…

नई दिल्ली कई बार लोग जब अपना इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तो कुछ ऐसा खुलासा होता है कि मरीज के साथ साथ डॉक्टर के भी होश उड़ जाते है। ऐसा ही कुछ हुआ जब 95 साल का एक शख्स इलाज कराने अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर ने जब उनका एक्स-रे किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। (bullet is stuck in neck of person)
READ ALSO-भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार तक इन पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
गले में फंसी है गोली
दरअसल, एक्स-रे से पता चला कि उनके गले में एक गोली फंसी हुई है। हैरानी की बात यह है कि ये गोली उनके गले में पिछले 77 साल से फंसी हुई थी। लेकिन उन्हें इस बात का कभी आभास नहीं हुआ। 95 साल के झाओ हे चीन के रहने वाले हैं. वो रिटायर्ड सैनिक हैं। हाल ही में झाओ Shandong प्रांत स्थित एक अस्पताल पहुंचे थे। यहां उनके गले का एक्स-रे किया गया, तभी पहली बार पता चला कि उनके गले में एक गोली फंसी हुई है, जो उन्हें दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लगी थी।
शरीर के कई हिस्सों में अभी भी गोली के छर्रों के निशान मौजूद
झाओ के दामाद वांग ने कहा कि वे इस बात से अनजान थे कि उन्हें कभी गर्दन में गोली भी लगी थी। हालांकि, युद्ध के दौरान उन्हें कई बार गोली मारी गई थी। वांग ने बताया कि झाओ के शरीर में जंग के और भी कई अवशेष मौजूद हैं। एक बार युद्ध के दौरान चोटिल कॉमरेड को नदी के पार ले जाते समय झाओ खुद घायल हो गए थे। उनके शरीर के कई हिस्सों में अभी भी गोली के छर्रों के निशान हैं। (bullet is stuck in neck of person)
चमत्कारिक रूप से झाओ को नहीं हुई कोई समस्या
इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि चमत्कारिक रूप से झाओ को कभी कोई समस्या नहीं हुई, जबकि गोली पिछले 77 वर्षों से उनकी गर्दन में फंसी हुई थी। हालांकि, इस गोली को अभी भी नहीं हटाया जाएगा। इसके पीछे झाओ की उम्र वजह बताई गई है। क्योंकि, गले का ऑपरेशन करने और गोली निकालने में उनकी जान को खतरा हो सकता है। वहीं पूर्व चीनी सैनिक झाओ कहते हैं- ‘मैं इतने सालों से स्वस्थ हूं, इसलिए अब चीजों को बदलने का कोई कारण नहीं है।’
एक रिपोर्ट के मुताबिक झाओ ने दो युद्ध लड़े हैं, जिसमें 1950 के दशक में उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ कोरियाई युद्ध भी शामिल था। फिलहाल वह एक साधारण जीवन जी रहे हैं। काफी समय तक उन्होंने स्थानीय कारखानों में भी काम किया।
- CG NEWS: शासकीय स्कूल में आपत्तिजनक गाने में हो रहा था योगा, पढ़े पूरी खबर…
- CG NEWS: लड़कियां कर रही गांजा तस्करी, पुलिस ने मौके पर 2 युवतियों समेत 4 लोगो को किया गिरफ्तार…
- CG NEWS: शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू और लिपिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेंशन के नाम पर 4.80 लाख की ठगी…
- CG NEWS: महीनों से न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता, केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने मांगी अनुमति, आत्मदाह की चेतावनी……
- CG NEWS: इन पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए, कैशलेस इलाज की सुविधा, पढ़े पूरी खबर…