रायपुर पुलिस की दीपावली : तेलीबांधा क्षेत्र स्थित वृद्धा आश्रम एवं बालिका खुला आश्रय गृह मे दीपावली पर्व के उपलक्ष मे गर्म कपड़े व गिफ्ट का वितरण कर वृद्धो व बालिकाओ संग मनाई गई दीपावली

दीपावली पर्व के उपलक्ष तेलीबांधा पुलिस परिवार द्वारा तेलीबांधा क्षेत्र स्थित वृद्धा आश्रम श्याम नगर व जल विहार कालोनी स्थित बालिका खुला आश्रय गृह मे दीपावली मिलन पर्व का आयोजन कर वरिष्ठजन व बालिकाओ संग दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम में रहने वाले वरिष्ठजनो को दीपावली पर्व के उपलक्ष मे आगामी ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े (शॉल/ कंबल) मिठाई, पटाखे तथा खुला आश्रय गृह की बालिकाओ को गिफ्ट मिठाई व पटाखे वितरित किये गये।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रायपुर द्वारा वरिष्ठजनो से मिलकर उनका हाल चाल लेकर दीपावली की शुभकामनाये दी गई।
इसके अलावा तेलीबांधा पुलिस द्वारा गरीब बस्ती/कालोनीयो मे रहने वाले बच्चो को पटाखे व मिठाईयाँ भी वितरित की गई। वरिष्ठजनो के बीच पुलिस पहुंचकर उनके हर सुख-दुख मे व खुशी के पर्व में पुलिस साथ होने का एहसास दिलाने की दिशा मे सार्थक प्रयास रायपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।