रायपुर। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने दिवंगत शिक्षकों की विधवाओं को जीवन यापन के लिए सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति न दिए जाने पर उनके द्वारा लगातार 4 माह से किए जा रहे अनशन आंदोलन के बाद अब अपने केश का परित्याग करने पर छत्तीसगढ़ सरकार को धिक्कारते हुए कहा है कि जिस शिक्षक का ज्ञान प्राप्त कर बच्चे भविष्य में समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं, यदि उनकी विधवाओं को जीवन यापन के लिए सरकार उनका हक भी न दे तो धिक्कार है।
read more: BIG BREAKING: ‘कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे-सीएम भूपेश बघेल
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इतने संवेदनहीन मत बनिए कि एक बेसहारा महिला को न्याय के लिए आत्म सम्मान गिरवी रखना पड़े।
उन्होंने कहा कि महिलाएं जब केश त्याग के लिए विवश हो तो उस सरकार को समझ लेना चाहिए कि उसका अंत निकट आ गया है।
छत्तीसगढ़ में तो कई विधवा बहनें केश त्याग कर रही हैं, भूपेश बघेल सरकार की क्या दुर्गति होगी।
खबरें और भी…
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…






