नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक सूची पर कसा तंज, कहा की मुख्यमंत्री बघेल एटीएम कार्ड लेकर जाएंगे हिमाचल

रायपुर :- Congress election observer नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने तंज कसते हुए कहा कि देश में कांग्रेस के पास दो ही राज्य में सरकार है,जहां के नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर हमेशा चुनावी राज्यों में भेजा जाता है। जहां के पहले के परिणाम सबको पता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल का सीनियर आर्ब्जवर बनाया गया है इसके साथ ही उन्हें एटीएम कार्ड के साथ वहां आने का निर्देश भी मिला होगा।
जरुरी खबर :- भूपेश बघेल कर लो स्वीकार जहां- जहां जाओगे वहा बनेगी भाजपा सरकार:- केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह
Congress election observer जिस तरह से हर चुनाव में कांग्रेस के लिए असफल साबित होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही टीएस सिंहदेव को गुजरात का ऑब्जर्वर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका चुनाव के दौरान मिस्टर एटीएम वाली होती है और उस भूमिका में ही फिर से एक बार हिमाचल जा रहे हैं। उन्हें कांग्रेस मुक्त हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी उनके आला कमान ने सौंपी है।
जरुरी खबर :- फ्री फ्री फ्री…अब राशन कार्ड धारकों को हर साल फ्री मिलेंगे गैस सिलेंडर, प्रदेश के लोगों को होगा फायदा
नवा छत्तीसगढ़ का माॅडल पूरी तरह से असफल
Congress election observer नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री का नवा छत्तीसगढ़ का माॅडल पूरी तरह से असफल है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ का शक्ल ले चुका है। प्रदेश के किसान परेशान है, युवाओं के बेरोजगारी भत्ता का पता नहीं है। इन सबके बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कथित छत्तीसगढ़ माॅडल को अन्य राज्यों में जाकर चुनावी प्रचार में बताते हैं
और वहां की जनता को पहले से ही पता होती है इसलिए वहां कांग्रेस को स्वीकार नहीं किया जाता है। हिमाचल में भाजपा की ही सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री को पराजय के साथ हमेशा की तरह एक बार छत्तीसगढ़ वापस लौटना होगा।
जरुरी खबर :- बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, जिला कलेक्टर ने जारी किया निर्देश