CG Barish :छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून , आज भी हो सकती है झमा -झम बारिश, अलर्ट जारी…

रायपुर :CG Barish : राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रीय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में कल दोपहर से ही भारी बारिश हो रही है। अचानक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
रायपुर में आज रात निकलेगी झांकी,3 साल बाद हो रहा आयोजन
CG Barish : वहीं, राजधानी के अलावा बस्तर संभाग में भी बीते 18 घंटों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पूरे प्रदेश में आज भी सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में कई जिलों में आज भी भारी बारिश होने के संभावना जताई गई है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई जा रही है।
एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे उत्तर विदर्भ के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, उदयपुर, भोपाल, निम्न दाब के केंद्र, भाटापारा, झाड़सुगुड़ा, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
प्रदेश में कल दिनांक 13 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा होने होने की संभावना है।भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।