
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर इलाज के नाम पर झाड़-फूंक के मामले आते रहते हैं। मरीजों की मौत हो जाती है, पर लोग नहीं मानते। ऐसे में घायलों का जिला अस्पताल में ही झाड़-फूंक से इलाज होने लगा। फोटो में दिख रहा नजारा जशपुर के जिला अस्पताल का है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय सांसद का कहना है कि उन्होंने घायलों की स्थिति का जायजा लिया है। जो भी गंभीर हैं, उन्हें रेफर किया जाएगा।

CG hindi news today- छत्तीसगढ़ के जशपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 34 लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में जहां मरीजों की चीख-पुकार मची हुई थी, वहीं CMHO के सामने ही घायलों का झाड़-फूंक से इलाज शुरू कर दिया गया। इस दौरान अधिकारी तमाशबीन बने सब देखते रहे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ था हादसा
दरअसल, जशपुर में सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस पर स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम था। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित तमाम भाजपा नेता पहुंचे हुए थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर स्टेडियम जा रहे थे। तभी निमागांव के पास जरिया मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
यह भी पढ़ें: खेत में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…
डॉक्टरों के सामने ही शुरू हो गई झाड़-फूंक
CG hindi news today- हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची और भर्ती कराया। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचते ही डॉक्टरों के साथ ही CMHO डॉ. रंजीत टोप्पो भी पहुंच गए। घायलों का इलाज शुरू किया गया। तभी वहां एक महिला बैगा पहुंच गई। उसने आते ही डॉक्टरों और अधिकारियों के सामने झाड़-फूंक शुरू कर दी। इस दौरान मरीज दर्द से चीखते रहे और डॉक्टर बेबस खड़े देखते रहे।