
चेन्नई: पुष्पा झुकेगा नहीं…..एक ऐसा डायलॉग है जो बच्चे से लेकर बड़े तक की जुबान में बस चुका है। साल का सुपरहिट डायलॉग इसे कह सकते हैं, अब फैंस को पुष्पा 2 के भी डायलॉग का इंतजार है, लेकिन ये क्या अल्लू अर्जुन ने खुद ही यह डायलॉग लीक कर दिया।
दरअसल, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आनंद देवरकोंडा की हालिया रिलीज मूवी बेबी के सक्सेस बैश में पहुंचे थे। विजय देवरकोंडा के भाई आनंद की इस मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के सफल होते ही निर्माताओं ने एक ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी। इस महफिल की चकाचौंध बढ़ाने के लिए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे थे। यहां अल्लू अर्जुन ने मीडिया से भी बात की।
Icon StAAr #AlluArjun LEAKS #Pushpa 2 dialogue on the stage.
| #Pushpa2 | #PushpaTheRule | pic.twitter.com/QXbEaSnR7S
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) July 20, 2023
मीडिया से दौरान फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन ने गलती से अपनी अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 के एक डायलॉग का खुलासा कर दिया। एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बातों ही बातों में कहा, ‘इदंता जरीगेदी ओकेटा रूले मीधा जरुगुथांधाधी, पुष्पा गाडी रूल’ जिसका ट्रांसलेट करने पर अनुवाद कुछ इस तरह का होता है- ये सब इसी नियम पर होता है। पुष्पा का नियम। इस विडियो के मार्केट आते ही यह बात भी लोगों को समझ आ गई थी यह डायलॉग किसी और का नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म पुष्पा 2 का है।
ये मूवी अभी भी शूटिंग स्टेज पर है, इसके बाद फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में जाने वाली है। निर्माता इस फिल्म को अगले साल तक ही रिलीज कर सकेंगे। फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा मलयालम एक्टर फहाद फासिल भी हैं। जो मूवी में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।