क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

राजधानी में बड़ा बस हादसा, 15 कर्मचारियों की मौत, 14 घायल, 7 की हालत गंभीर,पढ़े पूरी खबर…

रायपुर : राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 14 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एससडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी शोक प्रकट किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी केडिया डिस्टलरी के हैं। मंगलवार को शिफ्ट खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी बस में सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही बस खपरी रोड मुरूम खदान के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। कई घायलों राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं एम्स के डायरेक्टर अशोक जिंदल भी अस्पताल भी पहुंचे हुए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

सीएम एक्स पर लिखा कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button