क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

ट्रेन में यात्रियों से अवैध वसूली: आरपीएफ ने चार किन्नरों को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव: ट्रेन में यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायत पर आरपीएफ ने चार किन्नरों को गिरफ्तार किया है। किन्नरों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने बताया कि रेल मदद एप के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 22816 बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुछ किन्नर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे हैं।

सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया, जिन्होंने अपना नाम रोमेश कुमार बताया। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ गोंदिया से रायपुर की यात्रा कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने जांच शुरु की। इस दौरान कोच में घूम-घूमकर अवैध रूप से पैसे मांग रहे मधु किन्नर, सोनाली किन्नर, काजल किन्नर और ढिल्लू किन्नर को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button