बैकुंठपुर। कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक रामानुज मिनी स्टेडियम में राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न स्टालों के निरीक्षण के दौरान कर्मा दल की प्रस्तुति को देखकर विधायक खुद को नहीं रोक पाए और गले मे मांदर बांधकर झूम उठे. (CG Viral Video)
READ MORE : बिजली के पोल पर चढ़ कर बिजली कनेक्शन जोड़ रहे विधायक, वीडियो वायरल
बता दें कि रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 28 राज्यों, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों सहित 10 देशों के कलाकारों ने नृत्य की झलक दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पूरी दुनिया के आदिम सांस्कृतिक मूल्यों को जब हम बचाए रखेंगे, तभी हमारी एकजुटता बची रहेगी और प्राकृतिक संतुलन के साथ विकास की अवधारणा साकार हो सकेगी। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों के लिए पूरी दुनिया में एकजुटता कायम करना है. (CG Viral Video)
लेटेस्ट न्यूज़ यहाँ पढ़ें
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






