छत्तीसगढ़ में दिखा बंद का असर,सड़क पर उतरे विश्व हिंदू परिषद के लोग…देखिए वीडियो
विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस दौरान प्रदेश में जगह-जगह चक्काजाम किया जा रहा है। सभी व्यापारियों से दुकानें बंद कराई जा रही है। बाजार बंद रखने के लिए व्यावसायियों से अनुरोध किया गया।
read more: Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज छाए बादल, होगी बारिश…अलर्ट जारी
कोरबा में भी दुकान, बाजार सब पूरी तरह से बंद है। लोगों ने स्वयं बंद का समर्थन किया है। कोरबा में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। कोरबा में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के सदस्य सड़को पर दिखाई दे रहे हैं। बंद को देखते हुए कई स्कूलों में आज छुट्टी भी घोषित कर दी गई है, बंद के मद्देनजर पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था शहर में देखने को मिल रही है।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






