Oscar Award 2023: RRR का जलवा, जीता Natu-Natu ने बेस्ट ओरिजनल सांग का अवार्ड…
ऑस्कर्स (Oscars 2023) में भारत का डंका बज चुका है. लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में ढेरों हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों पहुंचे हैं. ऑस्कर 2023 में भारतीय फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है. इस साल डॉयरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म RRR को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. इस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली RRR पहली भारतीय फिल्म थी. साथ ही शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी ऑस्कर अवॉर्ड मिला है.
ऑस्कर्स 2023 (Oscars 2023) में भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स फिल्म को खूब प्यार दिया जा रहा है. दीपिका पादुकोण ( इस अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर पहुंची हैं. उनके लुक के भी खूब चर्चे हो रहे हैं.
बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग
बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का Oscar Award RRR के गाने नाटू नाटू ने जीतकर इतिहास रच दिया है. म्यूजिक कम्पोजर एम एम कीरवानी ने अपनी मजेदार स्पीच से सभी का दिल खुश कर दिया. इस गाने का नाम के जीतने का नाम सुनते ही पूरा डोल्बी थिएटर खुशी से झूम उठा.
शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स के ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) जीतने पर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने खुशी जाहिर की है. ये भारत का पहला ऑस्कर है जो इस कैटेगरी में दिया गया है. गुनीत ने सभी का आभार जताते हुए महिलाओं को सपने देखने का मैसेज दिया है.
ख़बरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…



