
भोपाल। Corona patients increasing : मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 46 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीज की संख्या 150 हो गई है। इंदौर में 10 और भोपाल में 6 केस रिपोर्ट किए गए हैं।
इसके अलावा प्रदेशवासियों का गर्मी से भी हाल बेहाल हो रहा है, प्रदेश में 4 शहरों का तापमान 45 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है। खजुराहो , ग्वालियर, सीधी, नोगांव में तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। वहीं राजधानी भोपाल में 42 डिग्री दिन का तापमान पहुंच गया है। रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है। विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाले 24 घंटे भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। कई जिलों में लू चल सकती है।