क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध तेज: बजरंग दल ने आयोजकों को दी चेतावनी, प्रशासन पर बढ़ा दबाव…

रायपुर: राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। विशेष रूप से बजरंग दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस आयोजन के खिलाफ सक्रियता दिखाते हुए आयोजकों को चेतावनी जारी की है। यह विवाद 22 फरवरी को विधानसभा रोड में बिल्डर माफिया द्वारा आयोजित होने जा रही नाईट डीजे पार्टी को लेकर पैदा हुआ है, जिसमें सनी लियोनी कार्यक्रम में शामिल होंगी और डांस प्रस्तुति देंगी।

आपको बता दें कि विदेशी निवासी सनी लियोनी पिछले 10 सालो से इंटरनेट में पोर्न स्टार बनकर दर्शकों को अश्लीलता, फुहड़ता दिखाई थी। जिसके बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कदम रखा जिसमें उसको कुछ ख़ास सफलता हासिल नहीं हुई। जिसके बाद सनी लियोनी ने लाइव स्टेज शो करने लगी इसी कड़ी में रायपुर शहर के बिल्डर माफिया ने अपने अवैध घरों और प्लॉटों को महंगे दामों में बिकवाने के लिए पोर्न स्टार सनी लियोनी को रोल मॉडल के रूप में लाने जा रहा है।

जिसका पूरा विरोध बजरंग दल अभी से कर रहा है। सूत्र बताते है कि इस पार्टी में एंट्री के लिए 3 से 5 हज़ार तक के पास बिकने वाले है और जो भी इस बिल्डर माफिया के अवैध घरों और प्लॉट की बुकिंग कर लेता है उसे इस नंगी पार्टी में फ्री एंट्री दी जाएगी। सोशल मीडिया पर विरोध बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर कायक्रम के आयोजकों को चेतावनी देते हुए लिखा कि रायपुर में ‘अश्लील फि़ल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो- राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ इसके साथ ही वाधवानी ने कहा कि ऐसे कायक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इसका विरोध किया जाएगा।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस कायक्रम को लेकर वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन और सनी लियोनी के आने की खबरें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई हैं। सनी लियोनी ने खुद इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है और इसकी पुष्टि की है, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के गांव-देहातों में बार-बालाओं के अश्लील डांस और आयोजनों के कारण प्रशासन पर सवाल उठ चुके हैं। बीते दिनों ऐसे आयोजनों की वजह से जिला स्तर पर आधिकारिक जांच और कार्रवाई भी की गई थी। सूरजपुर में सरकारी रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस को लेकर हंगामा हुआ था, जिसे लेकर प्रशासन की भूमिका और अनुमति देने वाले अधिकारियों पर सवाल उठे थे। सामाजिक संगठन इस बात को लेकर सतर्क हैं कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और सामाजिक नैतिकता के लिए चुनौती बन सकते हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में अश्लील सामग्री और पोर्न स्टार्स को बुलाना समाज में असंतुलन और विवाद पैदा कर सकता है।

भविष्य में संभावित विवाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय प्रतिक्रिया को देखते हुए, प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की आवश्यकता होगी। बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि वे इस कार्यक्रम पर नजर रखेंगे और यदि स्थानीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों या कानून का उल्लंघन हुआ तो संगठन सख्त कार्रवाई करेगा। क्लब, नंगी पार्टी को रोकना अति आवश्यक है।

नए पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के उपरांत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने कड़ा निर्देश जारी करते हुए सट्टा नशा और अन्य सोसाइटी के अपराधों को रोकथाम हेतु कड़े से कड़े प्रावधानों के साथ संबंधित थानों के अधिकारियों को तमाम तरह के अपराधों को सख्ती से निपटने के लिए निर्देश जारी किया था। जिसके उपरांत रायपुर राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पुलिस में एक सक्रियता आई और पुलिस ने लगभग 300 से ज़्यादा प्रकरण सट्टा जुआ-गांजा-नशीली सीरप और होटलों में नंगी पार्टी वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर अपराध मामले को पकड़ा। यह ऐसा नहीं था कि अचानक आधी रात के चालू हुआ हो।

अब पुलिस कमिशनर के आदेश के उपरांत पूरे प्रदेश में भी अभियान चलया गया। ये सभी प्रकार के अपराध सट्टा-जुआ-गांजा-नंगी पार्टी वेश्यालय पहले से ही चल रहे थे और जनता से रिश्ता अख़बार लगातार सालों से ख़बर को उजागर करता आ रहा था और हमारी ख़बर की पुष्टि हुई हमारी ख़बर सच निकली और अब लगातार पुलिस की कार्रवाई से 300 से ज़्यादा प्रकरण रायपुर सहित पूरे प्रदेश में दर्ज किए गए। प्रदेश में ग्रामीण अंचल में विगत दो घटनाओं के सामने आने के उपरांत सरगुजा और गरियाबंद में नंगी पार्टी का आयोजन प्रदेश की राजनीतिक में एक भूचाल सा आ गया है। लेकिन राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित भिलाई, राजनांदगांव अम्बिकापुर में अभी भी नंगी पार्टी का आयोजन प्रति सप्ताह होता है इसको रोकने वाला कोई नहीं है क्योंकि ये आयोजन कर्ता सभी तरह की बेगारी है और सर्विस उपलब्ध कराते हैं ।

बड़े रसूखदार होटल के मालिक, फ़ॉर्म हाउस के मालिक, क्लब के मालिक इनकी एप्रोच बड़ी होने के कारण अभी तक पुलिस कार्रवाई से बचते रहे है। इवेंट और पार्टी आयोजन के नाम पर नंगी पार्टियों का खुला खेल विगत कई सालों से रायपुर सहित पूरे प्रदेश में चल रहा है। अब वो एक और भू माफिय़ा बिल्डर रायपुर में 22 तारीख़ को पॉर्न स्टार सनी लियोनी को डान्स पार्टी के आयोजन को अपने परिसर में कराने के लिए तैयारी कर लिया । ख़ुद ही पॉर्न स्टार सनी लियोनी ने अपने एकाउंट से वीडियो जारी करके रायपुर आने की सोशल मीडिया पर प्रचार किया।

भारतीय सभ्यता संस्कृति से ओत प्रोत छत्तीसगढ़ प्रांत का निर्माण हुआ था । लेकिन छत्तीसगढ़ की आबो हवा और सभ्यता संस्कृति को खऱाब करने के लिए बाहर आए बाहरी व्यापारी लोगों और बिल्डर मसल पावर माफिय़ा, भू माफिय़ा, क्लब माफिय़ा, रिसॉर्ट माफिय़ा, होटल माफिय़ा छत्तीसगढ़ की जनता के शुद्ध वातावरण को संस्कृति सभ्यता को भ्रष्ट कर यहाँ के भोले भाले नागरिकों को गंदगी के गर्त में धकेल दिया है । पूरा युवा समाज आज छत्तीसगढ़ में क्लब और पार्टी कल्चर में डूब गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button