
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं।
Read More: CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह जांजगीर में 29 मार्च को
इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं। बघेल ने कहा है कि हर बेटी देवी स्वरूपा है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बनाए रखें। इससे हम सच्चे अर्थों में देवी उपासना को सार्थक कर सकते हैं।
खबरें और भी…
- “धमतरी में प्लेटिना बाइक सवार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 1.5 किलो गांजा और बाइक जब्त की”…
- “लगातार बारिश से रायगढ़ में केलो डैम के 4 गेट खोले गए, नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित”…
- “जांजगीर-चांपा में घर में घुसा चार फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू और छोड़ा क्रोकोडायल पार्क में”…
- मंत्रिमंडल विस्तार पर सियासी घमासान: दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर बस्तर उपेक्षा का लगाया आरोप, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दिया पलटवार…
- बिलासपुर में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 44 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, हाईकोर्ट में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ताहाल व्यवस्था पर सुनवाई…