
इन दिनों प्रदेश में खुदखुशी के मामले बहुत देखने मिल रहे हैं. बड़े से लेकर बच्चे किसी न किसी कारण से सोसाइड कर रहे हैं इसी कड़ी में अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवती ने उस फैक्ट्री में सुसाइड कर लिया, जहां उसकी मां से रेप हुआ था। बालोद जिले में 21 वर्षीय कालेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अर्जुन्दा कालेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। अर्जुन्दा थाना के ग्राम मोहंदीपाट में यह घटना घटी है। जिस फैक्ट्री में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, उसी फैक्ट्री में 1 साल उसकी माँ के साथ अनाचार हुआ था। इसका जिक्र उसने अपने सुसाइड नोट में किया है।
21 वर्षीय युवती फैक्ट्री में अपने भाई के साथ रहती थी। उसकी मां भी इसी फैक्ट्री में काम करती थी। मगर एक साल पहले उसके साथ रेप हुआ था। रेप का आरोप फैक्ट्री मालिक विजय धाक पर ही लगा था। इसके चलते विजय धाक को जेल भी जाना पड़ा। साथ ही उसकी पत्नी नंदनी धाक भी जेल गई थी। नंदनी पर महिला को धमकाने का आरोप था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फांसी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है।
पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लड़की ने लिखा था कि पापा मिस यू। मगर युवती की मां ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। रेप की घटना के बाद से रेप पीड़िता महिला कहीं और रहने लगी थी। उसका पति पहले ही उसे छोड़कर जा चुका था। लेकिन उसने अपने दोनों बच्चों को फैक्ट्री में ही छोड़ दिया था। इस बीच यह घटना घट गई है।
Read More: जनता को मिली बड़ी राहत! आसमान से नीचे गिरे गैस सिलेंडर के दाम, अब 570 रुपये में मिलेगा…टंकी
महिला ने बताया कि मुझे मेरे बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा था। मैंन कई बार उनसे मिलने का प्रयास किया था। रेप की घटना के बाद मै यहां से चली गई थी। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार मुझे बिन बताए कर दिया गया। मुझसे कहा गया है कि उसने सुसाइड किया है। मगर ऐसा नहीं हो सकता है। मुझे पूरा भरोसा है, मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। मुझे सुसाइड नोट की लिखावट पर भी शक है।
खबरें और भी…
- CG NEWS: शासकीय स्कूल में आपत्तिजनक गाने में हो रहा था योगा, पढ़े पूरी खबर…
- CG NEWS: लड़कियां कर रही गांजा तस्करी, पुलिस ने मौके पर 2 युवतियों समेत 4 लोगो को किया गिरफ्तार…
- CG NEWS: शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू और लिपिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेंशन के नाम पर 4.80 लाख की ठगी…
- CG NEWS: महीनों से न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता, केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने मांगी अनुमति, आत्मदाह की चेतावनी……
- CG NEWS: इन पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए, कैशलेस इलाज की सुविधा, पढ़े पूरी खबर…