खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाते नजर आए कवासी लखमा

सुकमा। जिले में 12 साल बाद राज मंडाई (मेला) का आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक मेले में प्रदेश के आबकारी मंत्री और सुकमा के कोंटा विधानसभा से विधायक कवासी लखमा भी शामिल हुए। उन्होंने खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाए। साथ ही हाथों में मोर पंख पकड़ कर पारंपरिक अंदाज में देवी-देवताओं की आराधना की।
Read More: 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा, छग विधानसभा चुनाव की तैयारी का फूकें
यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 9 अप्रैल से मेला शुरू हुआ है, जो 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें सुकमा, समेत पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश और ओडिशा के देवी-देवताओं के देव विग्रह शामिल होते हैं। आस्था, परंपरा की झलक इस मेले में देखने को मिलती है। इस राज मंडाई में केरलापाल परगना के लोग आयोजन करवाते हैं। इसे देखने और बस्तर के रीति-रिवाज संस्कृति को समझने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां आते हैं।
खबरे और भी…
- स्वतंत्रता दिवस पर जमीन विवाद: तलवार लहराने वाला दबंग गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस…
- कोरबा में शराब दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, 30 हजार की शराब ले गए चोर, नकदी को नहीं छुआ…
- अरपा नदी में डूबने से युवक की मौत, मछली पकड़ते समय हुआ हादसा…
- PCC चीफ बैज का सरकार पर हमला : कमिश्नर प्रणाली बेकार, गृह मंत्री बदलें; नक्सलवाद पर ओवर कॉन्फिडेंस न रहे सरकार…
- गरियाबंद में बड़ा हादसा टला: ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार दो बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV फुटेज वायरल…