छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर
बीजेपी विधायक दल का नेता चुना, गया विष्णुदेव साय सीएम बनेंगे…

रायपुर: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं।
राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।