BREAKING: धनतेरस के दिन करे ये तीन काम, माता लक्ष्मी दूर करेगी सारे कष्ट

नई दिल्ली : दिवाली के पर्व में अब कुछ ही दिन बचे हैं। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर, रविवार के दिन मनाया जाएगा. धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन घर में ये चीजें लाने से बरकत होती है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ खास काम करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। (Dhanteras 2022)
READ ALSO-BIG BREAKING: Jio ने बंद किए 12 रिचार्ज प्लान्स, T20 World Cup से ठीक पहले यूजर्स को झटका! जानें
दिवाली के दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाना और भी लाभदायक होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। मुसीबतों से घिरा हुआ महसूस कर रहे हैं तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें बताशे का भोग जरूर लगाएं। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने लगता है।
शुभ होता है साबुत धनिया
धनतेरस के दिन साबुत धनिया का उपाय बहुत लाभकारी माना जाता है। इस दिन थोड़ा सा साबुत धनिया मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को अर्पित करें. इसके बाद दोनों की पूजा करें और उन्हें अपनी मनोकामनाएं बताएं। अब इस धनिया को घर में किसी जगह मिट्टी में दबा दें। कुछ धनिया को लाल कपड़े में बांधकर, पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और सम्मान आता है। (Dhanteras 2022)
धनतेरस के दिन जलाएं दिए
मान्यता है कि धनतेरस के दिन दीपदान करने से भी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस के दिन अपने मुख्य द्वार पर पांच-सात दीपक जलाकर इनकी दीप माला बनाएं। इससे घर में खुशियां आती हैं।
- CG News: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
- Chhattisgarh NAN Scam: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला पर CBI ने दर्ज की FIR, घरों पर छापेमारी
- Kondagaon News: भाजपा नेता की गाड़ी से टक्कर, कांग्रेस नेता की मौत – पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप
- CG Board Result 2025: 10 मई तक आ सकता है CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 5.71 लाख छात्रों को इंतजार…
- CG NEWS: तेज रफ़्तार कार की कहर, कार ने ली महिला की जान मौके पर दर्दनाक मौत…