CG Breaking: शादी के लिए लड़की देखने गया था युवक, घर लौटते समय एक्सीडेंट, मौत
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अपनी शादी के लिए लड़की देखने गए युवक की घर लौटते वक्त सड़क पर मौत से सामने हो गया. युवक सवारी वाहन की चपेट में आ गया. युवक के सिर पर सेहरा से पहले कफन नसीब हो गई. मौत से परिवार में मातम पसर गया है.
CG Breaking Accidnt: दरअसल, भानूप्रतापपुर थाना क्षेत्र के चिचगांव निवासी सुबह बाइक पर अपने पिता के साथ डोंगरकट्टा गांव गया था. जहां अपनी शादी के लिए लड़की देख रिश्ता तय करना था. वहां से वापसी के दौरान घर पहुंचने के 3 किलोमीटर पूर्व वनोपज जांचनाका में अपने पिता को छोड़ युवक पास के ही होटल भजिया लेने बाइक से जा रहा था. उसी दौरान उसकी बाइक सवारी वाहन क्रूजर की चपेट में आ गई. इससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई.
इधर बेटे के इंतजार में बैठे पिता को जब बहुत देर तक बेटा नहीं आया, तो उसने तलाश शुरू की. उस दौरान उसे पता चला कि उसके साथ हादसा हो गया. कुछ देर पहले तक जिस बेटे की जिंदगी बनाने के लिए पिता सपने देख रहा था, वह सपने चूर-चूर हो गए.
CG Breaking Accidnt: भानुप्रतापपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं क्रूजर के आरोपी ड्राइवर और वाहन को भी जब्त कर लिया है. भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का मामला है.
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






