CG NEWS: SOS माना में दुष्कर्म कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, पहले आरोपी का नहीं हुआ…

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित SOS बालिका गृह में नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में पुलिस के हाथों बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य खांडे पिता महेन्द्र खांडे उम्र 19 वर्ष पता ग्राम सरकंडा बांधवापारा अरविन्द नगर थाना सरकंडा बिलासपुर को माना थाना पुलिस टीम ने गिरफ़्तार किया है, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार सहित पोस्को एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है. नाबालिक के बयान के अनुसार आरोपी आदित्य ने भी शारीरिक संबंध बनाए थे, अब गिरफ्तार आरोपी का पुलिस करवाएगी DNA टेस्ट जिसके बाद ही कुछ सामने आ सकता है. (Mana rape case)
जाने पूरा मामला
रायपुर के माना में SOS नाम की इंटरनेशनल एजेंसी बाल आश्रम चलाती है। जिला प्रशासन इसमें सहयोग करता है। जून 2021 में यहां रह रही एक बच्ची के साथ रेप हुआ नवंबर 2021 में जब वो प्रेग्नेंट हुई तो FIR करवाई गई। आश्रम के ही एक कर्मचारी अंजनी शुक्ला को इस मामले में आरोपी बताकर गिरफ्तार किया गया। बच्ची ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसका DNA आरोपी से मैच नहीं किया इस लिए अंदेशा है बच्ची के साथ शारीरिक संबंध किसी और ने भी बनाया और आश्रम जहां बच्ची को सुरक्षित रहना था वहां उसके साथ रेप होता रहा। (Mana rape case)
READ ALSO-CG NEWS: विशेष पिछड़ी जनजातियों के 24 लोगों को भृत्य के पद पर मिली सरकारी नौकरी…
- Karwa Chauth 2025: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए नियम, विधि और धार्मिक महत्व…
- मुआवजा कटौती पर किसानों का फूटा गुस्सा : हजारों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, आत्मदाह की कोशिश, उचित मुआवजे की चेतावनी पर अड़े…
- रायपुर में सनसनी: नर्स प्रियंका दास की चाकू से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव…
- भिलाई में सनसनी: थाने से 200 मीटर दूर नाले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है…
- चलती स्कॉर्पियो पर युवती ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान…