खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाते नजर आए कवासी लखमा

सुकमा। जिले में 12 साल बाद राज मंडाई (मेला) का आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक मेले में प्रदेश के आबकारी मंत्री और सुकमा के कोंटा विधानसभा से विधायक कवासी लखमा भी शामिल हुए। उन्होंने खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाए। साथ ही हाथों में मोर पंख पकड़ कर पारंपरिक अंदाज में देवी-देवताओं की आराधना की।
Read More: 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा, छग विधानसभा चुनाव की तैयारी का फूकें
यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 9 अप्रैल से मेला शुरू हुआ है, जो 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें सुकमा, समेत पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश और ओडिशा के देवी-देवताओं के देव विग्रह शामिल होते हैं। आस्था, परंपरा की झलक इस मेले में देखने को मिलती है। इस राज मंडाई में केरलापाल परगना के लोग आयोजन करवाते हैं। इसे देखने और बस्तर के रीति-रिवाज संस्कृति को समझने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां आते हैं।
खबरे और भी…
- CG NEWS: चौक-चौराहों पर लगे इस लेन को किया जाम, तो भरने पड़ेंगे इतने रूपए जुर्माना…
- CG NEWS: पूर्व विधायक की माँ करंट की चपेट में से हुआ मौत…
- CG NEWS: सरकारी बैंक में 23 करोड़ का बड़ा घोटाला, बैंक मैनेजर समेत 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
- CG CRIME: 5 साल की मासूम से किया नाबालिग ने किया ऐसा काम, सुनकर खिसक जायेंगे आपके पैरों तले जमीन…
- CG WEATHER: पहली बार नौतपा में मानसून की छत्तीसगढ़ में एंट्री, मौसम विभाग ने किया भारी बारिश का अलर्ट जारी…