गिरौदपुरी धाम के जैतखंभ आम जानो के लिए खोलने के लिए भीम आर्मी बलौदाबाजार ने ज्ञापन सौंपा
बलौदाबाजार विगत 4 वर्षो से कोरोना के कारण से बाबा गुरु घासीदास के जन्मस्थली गिरौदपुरी में निर्मित जैतखाम आमजनों के लिए बंद था। जिससे श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को जैतखंभ में उपर चढकर दर्शन करने की सुविधा नही मिल पा रही थी जिससे दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं की आस्थाओं को ठेस पहुंच रही थी तथा दर्शन लाभ नही मिलने से मायूस होकर लौट रहे थे।
जिसपर संज्ञान लेते हुए भीम आर्मी जिला बलौदा बाजार कमेटी के द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया तथा जल्द से जल्द आमजनों के लिए प्रारंभ करने की बात रखी गई ,जिसमे मुख्य रूप से भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र घृतलहरे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी कोशले , जिला सचिव विजेंद्र कुर्रे जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश बंजारे जिला महासचिव अजय राघव जिला कार्यकारणी सदस्य राहुल दिव्य तथा रत्नेश बंजारे, आर्यन बघेल, भीम गराज,राखी रात्रे आकाश जांगड़े , महेश बंजारे आदि उपस्थित थे।
ख़बरें और भी…
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…






