From College Club : होटल में ले जाकर कॉलेज के छात्रा से दोस्त ने किया दुष्कर्म, और दिया जान से मरने की धमकी…

From College Club : फरीदाबाद के सराय ख्वाजा स्थित एक होटल में होटल मैनेजमेंट की एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहपाठी ने छात्रा को झांसा देकर पहले सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन बुलाया और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों दिल्ली में एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के छात्र हैं। आरोपी पलवल का रहने वाला है।
From College Club : पीड़िता की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना की पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है। वह दिल्ली स्थित एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट कर रही है। वहीं पलवल का एक युवक भी पढ़ाई कर रहा है।
From College Club : पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि इंस्टीट्यूट में आरोपी से उनकी दोस्ती हो गई थी। अप्रैल में उसने फोन पर उसे मिलने के लिए सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन बुलाया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले से ही एक होटल में कमरा बुक कर रखा था। वह उसे झांसा देकर होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
जरुरी खबर… देह व्यापार के लिए महिलाओं को बिहार से लाए पति-पत्नी,
पीड़िता के अनुसार, वह डर से इस बारे में परिजनों को नहीं बता रही थी। जब उसे फिर से तंग किया जाने लगा तो उसने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी।
इसके बाद उसने शनिवार को सराय ख्वाजा थाना पहुंचकर पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले आरोपी युवक छात्रा का सहपाठी बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।