CG NEWS: विशेष पिछड़ी जनजातियों के 24 लोगों को भृत्य के पद पर मिली सरकारी नौकरी…

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर जिले के विशेष पिछड़ी जनजातियों के 24 लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट के अरपासभा कक्ष में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपी। (He got the appointment)
जिले के विशेष पिछ़डी जनजातियों के शिक्षित युवाओं को नियुक्ति देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा 24 लोगों को भृत्य के पद वेतनमान 4750-7440 (ग्रेड पे 1300) पे मेट्रिक्स लेवल -1 पर प्रतिमाह एवं शासन द्वारा देय महंगाई भत्ते पर अस्थाई रूप से सीधी भर्ती में नियुक्ति प्रदान की गई है।
READ ALSO-OMG! गर्मी से परेशान इस नर्स ने उतार दिए कपडे, बिकिनी पहन किया मरीजों का इलाज, मचा बवाल…
इनको मिली नियुक्ति…
आदेश के तहत राजकुमार बैगा को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाडांड, कु. सरिता बैगा को शास. हाई स्कूल अमारू, श्री संतोष कुमार बैगा को शास. उच्च. मा. वि. खोडरी, कु. रामबाई बैगा को शास. हाई स्कूल कुदरी, कु. पूर्णिमा कोरवा को शास. उच्च. मा. वि. बंशीताल, श्री रजपाल बैगा को शास उच्च मा. वि. बस्ती, श्री राजेश कुमार बैगा को शास उच्च. मा. वि. केवची, श्री संतोष को शास. उच्च. मा. वि. बगरार, श्री आयुष्मान सिंह को शास. कन्या उच्च. मा. वि. मरवाही, स्मृति बैगा को शास. कन्या उच्च. मा. वि. पेण्ड्रा और कु. सुशीला बैगा को शास उच्च मा. वि. टीकरकला गौरेला में पदस्थ किया गया है। (He got the appointment)
इसी तरह श्री दुर्गेश प्रसाद को शास. हाई. स्कूल लरकेली, श्री सत्यनारायण बैगा को शास. उच्च. मा. वि. गुरुकुल गौरेला, श्री उमेश कुमार को शास उच्च मा. वि. आमाडाड, कु. मार्तेश्वरी को शास. कन्या उच्च. मा. वि. मरवाही, श्रीमति अनीता बाई को शास. उच्च. मा. वि. धनौली, श्री सेम सिंह को शास. हाई स्कूल साल्कोटा, श्री सम्मत लाल को शास. हाई. स्कूल धोबहर, श्री तिहारू राम बैगा को शास. उच्च मा. वि. कोडगार, श्री बृजकुमार बैगा को शास. हाई स्कूल नवागाँव, श्री जवाहर बैगा को शास. उच्च. मा. वि. जोगीसार, श्री चरण सिंह को शास. हाई स्कूल बरौर, श्री प्रदीप कुमार को शास. उच्च. मा. वि. नेवसा एवं श्री कृष्ण कुमार को शास. उच्च. मा. वि. कोरजा में पदस्थ किया गया है।
- RAIPUR BREAKING: दाल मिल के मालिक ने किया, श्रमिक के मौत से खिलवाड़, सड़क हादसे की आड़ में मिल दुर्घटना को छुपाने का आरोप…
- CG Crime: घर में थी लड़की अकेली, उपसरपंच ने हत्या की धमकी देकर किया रेप…
- सुरक्षा पर सवाल: रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, अश्लील वीडियो पोस्ट कर मचाई सनसनी, जब पुलिस ही न हो महफूज़, कौन करेगा हिफाज़त? रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक!
- CG Police Transfer: 24 थाना प्रभारियों का हुआ फेरबदल, SSP ने किया जारी, देखे लिस्ट…
- CG News: पटवारी को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार…