छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

2 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के कांकेर आगमन को लेकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने लिया प्रेस वार्ता…

कांकेर/खिलेश्वर नेताम: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने आज भाजपा कार्यलय कमल सदन में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। सवन्नी ने बताया कि दिनांक 2 नवम्बर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांकेर के गोविंदपुर खेल मैदान में कांकेर लोकसभा के 7 विधानसभा की जनता को संबोधित करेंगे।

सवन्नी ने कहा कि यह कांकेर की जनता का सौभाग्य है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन कांकेर की पावन धरा पर हो रहा है। ये एक ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने देश को विश्वगुरु बनाया है। 2014 में देश की सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरन्तर देश सेवा पे रत है। उन्होंने गरीब कल्याणकारी ऐसी योजनाए बनाई जिससे देश के गरीबो के आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। श्री मोदी ने अब तक 11 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ आवास, 50 करोड़ आयुष्मान योजना के अंतर्गत हेल्थ कार्ड बनाये है।

6 करोड़ लोगो को आयुष्मान योजना का लाभ , 11 करोड़ किसानों को 6 हजार प्रति वर्ष किसान सम्मान निधि, नल जल योजना, दी है साथ ही अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर, धारा 370 की समाप्ति की है । ऐसे अनेक योजनाएं देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम ने प्रेस को संबोधित करते कहा कि कांग्रेस की घोषणाये झूठ का पुलिंदा के सिवाय कुछ नही है। पिछला चुनावी घोषणा तो पूरा हुआ नही है अब नया झूठ लेकर जनता के सामने आ गए। कांग्रेस ने तेंदुपत्ता संग्राहकों के साथ अन्याय किया है।

भाजपा सरकार के समय जो सुविधाएं तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलता था उसे बंद कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बस्तर संभाग संगठन सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, महावीर सिंह राठौर, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, डॉ किरण बघेल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button