
प्रतापपुर / छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह के करकमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से अंबिकापुर प्रतापपुर के मध्य केरता में महान नदी पर बने पुल का लोकार्पण किया गया मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सिंह देव ( कुमार बाबा ) के द्वारा स्थल पर जाकर लोकार्पण कार्यक्रम को पूर्ण किया गया साथ ही सरहरी से सिंगरा के मध्य बनने वाले पुल का भूमि पूजन भी किया गया उक्त अवसर पर उनके साथ मां महामाया शक्कर कारखाना केरता के अध्यक्ष विद्यासागर एवं ग्राम पंचायत खंडगवां के सरपंच राम खेलावन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता सतीश चौबे मनोज सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश चक्रधारी सेतु निगम के अनुविभागीय अधिकारी उपयंत्री ग्रामीण जन एवं पुलिस चौकी खंडगवां के प्रभारी चौकी प्रभारी विमलेश सिंह अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे