ज्योतिष/ धर्मबड़ी खबर

क्या कहती हैं आपकी गृहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

17 February 2022: आज मिथुन, सिंह, तुला राशियों के लिए आज का दिन सुनहरा साबित होगा। वहीं कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा। खानपान में नियंत्रण के साथ ही किसी को नाराज करने से बचना होगा। जानिए ग्रहों की चाल का मेष से मीन राशि तक क्या असर पड़ेगा। पढ़ें आज का राशिफल..

आज का मेष राशिफल (Aries 17 February 2022)

आज आप कुछ अलग कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मनोरंजन जगत  से जुड़े लोगों को अपने काम को लेकर चिंता हो सकती है। असुरक्षा की भावना रहेगी। रूके हुए कार्यों को पूरा करने के लिये भागदौड़ करेंगे। बाहर खाना खा सकते हैं।

आज का वृषभ राशिफल (Taurus 17 February 2022)

आज आपको सावधान रहना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिजनों की नाराजगी भारी पड़ सकती है। अपने विचार को किसी पर भी न थोपें। आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है।कारोबार में मंदी रहेगी। साथ काम करने वालों से दिक्कत हो सकती है।   

आज का मिथुन राशिफल (Gemini 17 February 2022)

आज कारोबारी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे।आपको उपलब्धि मिलेगी। नौकरी में आपको उच्च पद पर पदोन्नति मिल सकती है। नव दंपतियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

आज का कर्क राशिफल (Cancer 17 February 2022)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। आपको आलस्य से दूर रहना चाहिये। पारिवारिक विवाद का सामना करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। राजनीतिक लोगों को सतर्क रहना होगा। अदालती मामले में उलझ सकते हैं। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है।

आज का सिंह राशिफल (Leo 17 February 2022)

कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे।  आपका मन सकारात्मक रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। जरा सी बात को लेकर विवाद न करें। । धन सम्बन्धी परेशानियां दूर होंगी।

आज का कन्या राशिफल (Virgo 17 February 2022)

दाम्पत्य जीवन में समस्या आने के साथ नाराजगी शुरू हो सकती है। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। अपनी जिम्मेदारी के प्रति समर्पित रहना होगा। छात्र पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। बेवजह के खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी का मजाक न  बनाएं। विवाद हो सकता है।

आज का तुला राशिफल (Libra 17 February 2022)

आपका दिन आज बेहद शानदार रहेगा। कमीशन से जुड़े कारोबार में फायदा होने की उम्मीद है। दंपत्तियों के बीच मधुरता बढ़ेगी। किसी मित्र के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। पुराने अनुभवों से लाभ मिलेगा। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल  (Scorpio 17 February 2022)

आपके रिश्तेदारों के साथ अच्छी जमेगी। संबंधों में दृढ़ता आएगी। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। आपकी संपत्ति स्थिर रहेगी। लेनदेन सुचारू रहेगा। किसी समस्या का आज हल निकल सकता है। किसी की मदद कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे।

आज का धनु राशिफल ( Sagittarius 17 February 2022)

व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। पेट संबंधी रोगों से परेशान हो कते हैं।विद्यार्थियों को अच्छे संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। धर्म कर्म में मन लगेगा। नए कारोबारियों को पारिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। दंपत्ति अपनी निजी चर्चा कर सकते हैं।

आज का मकर राशिफल (Capricorn 17 February 2022)

अनियंत्रित खानपान के कारण सेहत बिगड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के कारण समस्या हो सकती है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है।

आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius 17 February 2022)

खुद को बेकार के कार्यों में न उलझाएं। किसी को सलाह देने से बचें। गोपनीय बातों को दूसरों के साथ शेयर न करें। किसी बाधा से आपके कार्य प्रभावित होंगे। आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

आज का मीन राशिफल (Pisces 17 February 2022)

आज आपका सामाजिक रूप सेमान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोधपूर्ण व्यवहार न करें।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button