Delhi Govt Women Scheme: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। लेकिन इससे पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नई मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
महिलाओं के लिए नई स्कीम का ऐलान
भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी और महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता देगी। उन्होंने कहा कि इस योजना की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।
दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेगा लाभ?
रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन को साकार करना भाजपा के सभी 48 विधायकों की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि 8 मार्च तक सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह कदम दिल्ली में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
किन महिलाओं को मिलेगा ₹2500 हर महीने?
- इस योजना का लाभ दिल्ली की निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- अभी तक पात्रता मानदंड स्पष्ट नहीं किए गए हैं।
- रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
(सरकार जल्द ही इस योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेगी, अपडेट के लिए जुड़े रहें…)