रोहांसी धान मंडी में लंबे समय से हो रहे धान की चोरी,किसानों ने पकड़े

पलारी/ दरसअल मामला पलारी ब्लाक के अंतर्गत रोहांसी धान मंडी केंद्र का है जहाँ लंबे समय से प्रत्येक कट्टे में 2 किलो धान अधिक ले रहे थे। जबकि शासन के आदेश अनुसार एक तौल में 40 किलो होना था लेकिन हमाल द्वारा 42 किलो धान को तौल कर रहे थे जिसे देख कर किसानों को सन्देह हुआ। इनकी खुलासा किसानों ने बाहर से इलेक्ट्रॉनिक तौल किया गया। वही किसानों के जेब मे डाका डाला जा रहा है अभी तक लगभग 24888 क्विंटल करीब धान की खरीदी हो चुकी है वही किसानों ने अधिक संख्या में मंडी फड़ में आये और अलग अलग स्टॉक में रहे धान को तौल कराया गया जिसमें प्रत्येक कट्टे में दो किलो अधिक पाया गया।
जबकि इलेक्ट्रॉनिक काटा में तौल करने का नियम है जिससे गड़बड़ी होने की संभावना नही होती है
वही सभी किसानों ने गड़बड़ी देख कर मंडी प्रबंधन कर्मचारियों और किसानों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान मौके पर ही नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल पहुंचे। वही नायब तहसीलदार ने किसानों को कहा जांच कर उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा, लेकिन किसान अपने प्रत्येक कट्टे में दो किलो धान वापसी के लिए अड़े रहे। धान वापस नही मिलने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।
काफी देर बाद अधिकारियों ने मंडी पहुचे और सभी स्टॉक के धान को इलेक्ट्रॉनिक काटे में तौल करा कर देखे जिसमे प्रत्येक कट्टे मे 42 किलो तो किसी मे 41 किलो तो किसी मे 40.500 ग्राम अधिक पाया गया आये अधिकारियों ने किसानों और मंडी निगरानी समिति का बयान दर्ज कर पंचनामा तैयार कर हस्ताक्षर कराए।
मयंक अग्रवाल नायब तहसीलदार
किसानों के धान में गड़बड़ी करने वाले को कभी बख्से नही जाएंगे उचित कार्यवाही होगी, समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है।