
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद भेट मुलाक़ात के दौरान विधानसभा बसना, ग्राम पिरदा में की गई घोषणाएं
- पिरदा में महाविद्यालय हेतु नया भवन निर्माण कराया जायेगा।
- ग्राम पिरदा में उप तहसील खोली जायेगी।
- ग्राम पंचायत सांकरा एवं पिरदा का नगर पंचायत में उन्नयन किया जायेगा।
- सांकरा परस्रावानी मार्ग से रिखा दादर तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।
- कुडेकेल नाला में नवीन पुल का निर्माण कराया जायेगा।
- ग्राम सांकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जायेगा ।
- नपं बसना में गौरव पथ का निर्माण किया जायेगा।