बड़ी खबर
बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने फ्लाईओवर के नीचे चला रहे स्कूल।

नई दिल्ली। राइट टू एजुकेशन का अधिकार हर किसी को है। हर कोई चाहता है अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर एक शिक्षित इंसान बनाए।
दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 के पास बने फ्लाईओवर के नीचे एक ऐसा ही स्कूल चल रहा है, जहां आसपास झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने के लिए एक शिक्षक इनके लिए फरिश्ता बना है।
सभी बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जा रही है। बच्चों की संख्या अब 250 हो गई है। शिक्षक के मुताबिक लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न इनको पढ़ाया जाए।